फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह बने सरायअकिल नगर पंचायत के अध्यक्ष, सपा को हराया

Sat, 13 May 2023 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आप के अनूप सिंह को 3918 और दिलीप केसरवानी को 2332 मत मिले हैं। इस तरह उन्होंने 1586 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। बसपा के अरुण जायसवाल को 105 और भाजपा के राम बहादुर जायसवाल को 701 मत मिले। भाजपा को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के टिकट पर सरायअकिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अनूप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आप के प्रत्याशी अनूप सिंह ने सरायअकिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। अनूप ने सपा के प्रत्याशी दिलीप केसरवानी को पराजित किया। आप के अनूप सिंह को 3918 और दिलीप केसरवानी को 2332 मत मिले हैं। इस तरह उन्होंने 1586 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। बसपा के अरुण जायसवाल को 105 और भाजपा के राम बहादुर जायसवाल को 701 मत मिले। भाजपा को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अनूप सिंह को नगर पंचायत सरायअकिल से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। अनूप ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। कई राउंड की गणना के बाद अनूप को विजयी घोषित किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गढ़ माने जाने वाले कौशांबी में आम आदमी पार्टी ने दस्तक दे दी है। यहां पर भाजपा को महज 701 वोट मिले। भाजपा का प्रत्याशी चौथे स्थान पर पहुंच गया। भाजपा प्रत्याशी से ज्यादा वोट निर्दल जमील अहमद को 809 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

1,आम आदमी पार्टी अनूप सिंह 3918 मत पाकर जीते

2,सपा, दिलीप केशरवानी को2332 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

3,जमील अहमद 809 मत निर्दल

4, राम बहादुर जय सवाल, भाजपा 701 मत मिले

5,जगदीश प्रसाद 340 मत निर्दल

6,अरुण कुमार जायसवाल बसपा को 105 मत

7,प्रवीण श्रीवास्तव 94 मत निर्दल

8,शिव बहादुर सिंह 63 निर्दल।

9,विजमा देवी, कांग्रेस 20 मत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें