फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में लिए सात फेरे

Thu, 11 May 2023 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर मेंडवारा गांव में बुधवार की रात आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर मेंडवारा गांव में बुधवार की रात आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। नाराज बरातियों ने दूल्हे के साथ जमकर हंगामा किया और बिना भोजन किए ही वापस लौट गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज दुल्हे को मनाने के लिए रात भर पंचायत चली। जिसके बाद सुबह पुलिस की मौजूदगी में सात फेर हुए। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।

विज्ञापन


कोखराज के मोहम्मदपुर असवा निवासी शिवचंद्र की बरात बुधवार की रात पिपरी के भीखपुर मेंडवारा गांव में बड़े लाल पाल के घर आई थी। देर रात करीब दस बजे जब बरात गांव पहुंची तो स्वागत सत्कार के बाद बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए द्वारचार के लिए दुलहन के घर जा रहे थे। डांस करने के दौरान एक बराती का कपड़ा फट गया। बरातियों ने घरातियों पर कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना के बाद पुलिस पहुंचती कि इससे पहले बराती बिना भोजन किए ही मौके से चले गए। झगड़े से नाराज दूल्हा फेरे लेने से इनकार करने लगा तो उसे मनाने के लिए रात भर पंचायत चली। सुबह पुलिस की मौजूदगी में वर-वधू ने सात फेरे लिए। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि, मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत घराती-बराती भिड़े, दूल्हा-दूल्हन के पिता समेत आठ जख्मी

पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में बुधवार की रात डीजे पर डांस करने को लेकर नशे में धुत घराती और बराती आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव करने आए दूल्हा और दुल्हन के पिता समेत आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने अपनी मौजूदगी में वर-वधू का विवाह कराके दुल्हन की विदाई कराई।

शेरपुर निवासी कमलेश के बेटे अरविंद की बारात बुधवार की रात अकबरपुर मिर्जापुर गांव में पंचू लाल के घर आई थी। रात करीब दस बजे चौराहे पर रहे एक गेस्ट हाउस के पास बरात लगी। डीजे की धुन में बराती नाच रहे थे। इसी बीच कन्या पक्ष के चार युवक भी डांस करने लगे। नशे में धुत बरातियों ने घरातियों को गाली गलौज देना शुरू किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

बीच-बचाव करने आए दूल्हे के पिता कमलेश, बेटा नन्हे व गांव के शिवबाबू, कल्लू और पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर का रिश्तेदार गुड्डू के अलावा दुल्हन के पिता पंचू, नीरज, अमन आदि घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में किसी भी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें