यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को इस वर्ष पहली बार अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) का मौका मिलेगा। इसके तहत छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम आने के बाद अपने अंकों में सुधार के लिए एक विषय में पुनः परीक्षा दे सकेंगे। इस व्यवस्था से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जिनको किसी एक विषय में अपेक्षित अंक नहीं मिले।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं को पांच विषयों में से किसी एक विषय में कम अंक मिलते हैं तो वह इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
इसके बाद उनको फिर से परीक्षा का अवसर मिलेगा। बताया कि यह उन छात्रों के लिए बेहतर है जो किसी एक विषय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। डीआईओएस ने बताया कि इंप्रूवमेंट परीक्षा बोर्ड के निर्धारित मानक पर होगी। फिलहाल अभी तिथि नहीं घोषित हुई।