फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अब 20 की जगह 25 वर्ग फिट की दूरी पर बिठाए जाएंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड को देखते हुए इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब 20 की जगह 25 वर्ग फिट की दूरी पर परीक्षार्थियों को बिठाया जाएगा। एक कक्ष में अधिकतम 23 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

इस लिहाज से पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी परीक्षा केंद्र बढ़ने के आसार हैं। परिषद की ओर से जारी केंद्रों की अनंतिम सूची में बीते वर्ष की तुलना में सात केंद्र कम बनाए गए हैं। आपत्तियों के बाद जारी होने वाली फाइनल सूची में दर्जन भर से ज्यादा परीक्षा केंद्र बढ़ सकते हैं।
पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 44 हजार परीक्षार्थियों के लिए 77 केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण में लगभग तीन हजार विद्यार्थियों की कमी आई है। इसी को देखते हुए परीक्षा केंद्र घटाकर 70 कर दिए गए हैं। पहले एक केंद्र निर्धारण के लिए 500 से 1000 परीक्षार्थी का मानक रखा गया था।
विज्ञापन

लेकिन, कोरोना के कारण परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत 250 से 500 परीक्षार्थी होने पर परीक्षा केंद्र निर्धारण की व्यवस्था की गई है। संक्रमण से बचने के लिए अब 20 की बजाय 25 वर्ग फिट में एक परीक्षार्थी को बिठाया जाएगा। इस कारण प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 23 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। नई व्यवस्था में परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो 30 जनवरी तक आपत्तियां मिलने के बाद दर्जन भर से ज्यादा केंद्रों का बढ़ने तय हैं।
यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति में कुछ बदलाव किए हैं। इसी कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फिलहाल अनंतिम सूची सार्वजनिक कर आपत्तियां ली जा रहीं हैं।
विज्ञापन

एसके सिंह-डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें