माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। तीन माह पहले जारी अनंतिम सूची में शामिल पांच विद्यालयों के नाम काट दिए गए हैं। जबकि, 15 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में इस बार 80 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए अक्तूबर 2021 में केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। अनंतिम सूची में 70 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। अनंतिम सूची जारी होने पर आपत्तियों की भरमार लग गई। इनमें केंद्रों की आपस में दूरी एवं छात्र संख्या आवंटन की गड़बड़ी को लेकर आपत्तियां ज्यादा रहीं।
आपत्तियां देख माना जा रहा था कि केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की सूची परिषद को भेज दी। बुधवार की देर शाम परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। मानक पर खरा नहीं उतरने वाले अंतिम सूची में शामिल पांच विद्यालयों के केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, दस नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें जिले के 80 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
ये विद्यालय बने नए परीक्षा केंद्र
-डीएमपी बालिका इंटर कॉलेज यज्ञस्थल कौशाम्बी
-एसएन इंटर कॉलेज सिराथू
-गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज कड़ा
-श्री मती शीला देवी इंटर कॉलेज उदिहिन खुर्द
-श्री महादेव सिंह बाल कन्या इंटर कॉलेज अंबाई बुजुर्ग
-एनडी गर्ल्स इंटर कॉलेज भरवारी
-श्री धर्मराज सिंह इंटर कॉलेज मलकिया
-श्री हाजी अब्दुल खालिक इंटर परास
-श्री सुरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज टिकरा मवई
-श्री रामकृपाल इंटर कॉलेज डुंडी रानीपुर
-एसआरएस इंटर कॉलेज शिवपुर बसोहनी
-शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गोपाल का पुरवा लोहंदा
-रमा बाई अंबेडकर बालिका आश्रम पद्घति इंटर कॉलेज भरसंवा
-महादेव सिंह सिंगरौर बालिका इंटर कॉलेज बेनीराम कटरा
-मातृभूमि इंटर कॉलेज मलाक पींजरी शमसाबाद
परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची में शामिल ये विद्यालय कटे
-श्री शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज अम्बाई बुजुर्ग
-कारी सैय्यद सिद्दीक इंटर कॉलेज चुहापीरन
-श्री गुलाब सिंह हाइ सेकंडरी स्कूल कोरियो कड़ा
-लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज फ़ैजीपुर
-भीष्म सिंह कुसुम इंटर कॉलेज करनपुर चौराहा सरायअकिल