मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में आ गए है। इनका सोमवार से वितरण होगा।
हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में इस साल 85 केंद्रों में 44,650 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इसके बाद से विद्यार्थियों को अंकपत्र का इंतजार था। जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आ गए हैं। डीआईओएस नीरज केसरी ने बताया कि करीब 150 विद्यार्थियों ने अंकों के दोबारा मूल्यांकन की मांग की है। इनको छोड़कर अन्य विद्यार्थियों के अंकपत्र मिल चुके हैं। इनको सोमवार से विद्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।