मंझनपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला इकाई का चुनाव शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में हुआ। प्रदेश सचिव मो. नाजिम व मंडलीय सचिव रत्नेश चंद्र पांडेय की देखरेख में चुनाव कराए गए। इसमें संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपक कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष व अनिल कुमार मिश्र को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। इनके अलावा संजय कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष, अभिमन्यु भारती को ऑडिटर चुना गया।