फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने बैंक कर्मी से लूटे 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के लोहरा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी की पिटाई कर 32 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुुंचे एएसपी समर बहादुर व सीओ चायल श्यामकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। बैंक कर्मी से तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी निवासी अरुण मिश्र बंधन बैंक की शाखा भरवारी में कर्मचारी हैं। अरुण ने बताया कि मंगलवार को रुपये कलेक्शन के लिए वह बाइक से महगांव गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटते समय लोहरा मोड़ के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक आए और उनकी बाइक में लात मार दी।
इससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गए। वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनकी पिटाई करते हुए बैग में रखा 32 हजार रुपया लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए फरार हो गए। लुटेरों के जाने पर अरुण ने मोबाइल से डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कोखराज कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी और सीओ चायल भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से कुछ दूर पर मौजूद एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया। इस बाबत एएसपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में बैंक कर्मी के उधर से गुजरने की फिलहाल कोई फुटेज नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें