फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ने जीती कोरोना से जंग, दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। इसके बाद भी संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना बड़ी संख्या में संदिग्धों की कोविड जांच कराई जा रही है। बुधवार को भी जिले भर में 2015 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इनमें से केवल दो व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पहले से संक्रमण की जद में रहे छह मरीज कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हुए हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि इसी के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 38 रह गई है। इनमें से 25 मरीज होम आइसोलेट हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 13 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें