फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक साथी घायल
विज्ञापन

जवान बेटों की मौत से पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम, तीनों युवक एक ही बाइक से मंझनपुर गए थे
घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी चालक वाहन समेत फरार, की जा रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली के ओसा मंडी गेट के सामने रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटों की मौत से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के भवनी का पुरवा निवासी अरविंद कुमार (20) पुत्र हनुमान प्रसाद व सैदनपुर निवासी विजय कुुमार (18) पुत्र छितानी लाल और विकास मौर्या (21) की दोस्ती थी। तीनों दोस्त रविवार को एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से मंझनपुर आए थे। रात तकरीबन नौ बजे काम निबटाकर तीनों अपने.अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में ओसा मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद और विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीसरा युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी मनीष पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने आननफानन में एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन बदहवाश हालत में रोते.बिलखते हुए घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आरोपित चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें