फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनफिट जूतों से बढ़ी दिक्कत, शुगर व टीबी के मरीज रहें सतर्क

Thu, 26 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में जूते की समस्या से परेशान मरीज को सलाह देते डॉ. संजीव सिंह।  संवाद
विज्ञापन
अनफिट जूते पहनने से शुगर और टीबी के मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार गलत फिटिंग के जूते पैरों में गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह का कहना है कि शुगर के मरीजों को यदि जूते से चुभन होती है और त्वचा छिल जाती है तो न्यूराइटिस की समस्या हो सकती है।
इस स्थिति में पैरों में सूजन, जलन और नसों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। समय पर इलाज न मिलने पर घाव गंभीर रूप ले सकता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ओपीडी में रोजाना 35 से 40 शुगर के मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 10 से अधिक मरीज इन्हीं समस्याओं से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान :
- अनफिट साइज के जूते बिल्कुल न पहनें।
- टाइट जूते लंबे समय तक पहनने से बचें।
- गर्मी के मौसम में हल्के और आरामदायक जूते पहनें।
- पैर में दर्द, सूजन या घाव होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें