कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कड़ाधाम कोतवाली के अंबाई बुजुर्ग गांव निवासी नरसिंह का 14 वर्षीय बेटा स्वतंत्र स्नेह गांव के ही स्कूल में नौंवीं का छात्र था। सोमवार शाम वह पैदल गिरधरपुर गढ़ी के पास घूम रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
दुर्घटना में स्वतंत्र स्नेह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चचेरे भाई शिवराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।