फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो पलटा, महिला की मौत

विज्ञापन
Uncontrollable Tempo overturns, woman dies - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मनौरी पावर हाउस के समीप मंगलवार शाम एक अप्पे बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में अप्पे सवार महिला की दबकर मौत हो गई। चरवा के सैयद सरावा निवासी रफीक अहमद चूड़ी बेचने का काम करते हैं। जिसमें उनकी पत्नी शफीना बानो भी हाथ बंटाती थी।
विज्ञापन

शफीना ने चूड़ी की एक दुकान मोहम्मदपुर में खोली है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब पांच बजे शफीना बानो दुकान बंद कर अपने 10 वर्षीय बेटे शाहरुख को लेकर अप्पे से घर लौट रही थी। आगे बढ़ने पर पावर हाउस के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने में अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शफीना बानो दब गई।
जबकि साथ रहा बेटा छिटक कर दूर जा गिरा। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। आननफानन अप्पे उठाकर महिला को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाकर लोग सफीना को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें