फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से भिड़ी बेकाबू बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
Uncontrollable bike clashed with tree, young man died - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पेड़ से भिड़ी बेकाबू बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

घायल साथी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव के समीप शनिवार दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी अनिल (21) पुत्र लल्लू शनिवार को अपने साथी सुशील के साथ बाइक से सैनी जा रहा था। बुलाकीपुर गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा सुशील गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को खबर करने के साथ ही पुलिस ने सुशील को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें