फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
Two youths killed, three injured in road accidents - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन

दारानगर स्थित फसहिया तालाब के पास हुआ हादसा, मचा कोहराम
कड़ा/टेंढ़ीमोड़। दारानगर गांव स्थित फसहिया तालाब के पास शनिवार सुबह बेकाबू विक्रम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि विक्रम चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा गया। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के लेहदरी गांव का फैसल (25) पुत्र मोहिद खेती में पिता की मदद करता था। शनिवार सुबह वह पड़ोसी सैफ के साथ आधार कार्ड बनवाने सिराथू गया था। लौटते वक्त दारानगर स्थित फसहिया तालाब के पास पीछे से आए विक्रम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद विक्रम भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में फैसल, सैफ के साथ विक्रम चालक और उस पर सवार सीताराम भी घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फैसल की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विक्रम पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ननमई गांव का नथन लाल (18) पुत्र श्रीचंद्र सरोज गुलामीपुर स्थित होटल में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह गांव की मुख्य सड़क पर खड़ा होकर होटल जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। तभी सैनी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार अप्पे ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल नथन लाल को परिजनों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें