फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
समर सिंह उर्फ नानका
विज्ञापन
उदहिन बाजार रोड पर देवखरपुर भट्ठे के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चरवा के हौसी गांव निवासी समर सिंह उर्फ नानका लाला (22) पुत्र जीवराखन यादव यादव सोमवार शाम अपनी भाभी को छोड़ने देवखरपुर पतेरिया गांव गया था। वहां से घर लौटते समय देवखरपुर भट्ठे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में समर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार रविराज (21) निवासी पतेरिया, मंझनपुर भी घायल हुआ है। समर चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह निजी नौकरी करके परिवार की आजीविका चलाने में मदद करता था।
विज्ञापन

-इनसेट-

मुंबई से लौटकर बहन के घर जा रहे थे हंसराज

बाइक हादसे में जान गंवाने वाले हंसराज यादव (38) फरीदागंज, थाना कड़ा के निवासी थे। वह सोमवार को ही मुंबई से घर लौटे थे। शाम को बाइक से अपनी बहन के घर उदहिन जा रहे थे। इसी दौरान देवखरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत उनकी मौत का कारण बनी। उनकी बाइक पर पुत्र सौरभ (12) समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में सौरभ और विकास यादव (39) निवासी उदहिन, पइंसा गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास हंसराज का भांजा बताया जा रहा है। विकास की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वर्जन-

क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सौरभ सामंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर दो और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्का में चालकों की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

समर सिंह उर्फ नानका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें