फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, किशोर घायल

Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जयनारायण पाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरी के फरीदपुर मजरा औधन निवासी रमेशचंद्र साहू (35) बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने 12 वर्षीय बेटे शिवांश साहू को बाइक पर बैठाकर पुरखास गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे। शिवांश बाइक पर पीछे बैठा खाली सिलिंडर पकड़े था।
जैसे ही उनकी बाइक नहर रोड स्थित तिल्हापुर गांव के पास सुंदरलाल दुबे के नलकूप के समीप पहुंची, सामने से आ रहे बिरनेर गांव निवासी जयनारायण पाल (19) की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेशचंद्र साहू और जयनारायण पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निरीक्षक शेर सिंह वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भंडारे का निमंत्रण बांटने जा रहा जयनारायण
दुर्घटना में जान गंवाने वाले बिरनेर गांव के जयनारायण पाल के घर में 29 मई को भंडारा है। पिता रमेश पाल के मुताबिक बुधवार सुबह बेटा जयनारायण पाल रिश्तेदारों के यहां उसी का निमंत्रण बांटने जा रहा था। अचानक हुई मौत की सूचना सुनने के बाद घरवालों में चीखपुकार मच गई। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

जयनारायण पाल का फाइल फोटो

जयनारायण पाल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें