फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में नहीं रुकेगा विकास कार्य : धर्मराज मौर्या

Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन की तरफ से वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर जिले के प्रधानों में खुशी का माहौल है। बुधवार को प्रधान संघ के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से मुलाकात कर आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में विकास कार्य नहीं रुकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासक के रूप में निवर्तमान प्रधानों के अधिकार सीमित रहेंगे। वे केवल ग्राम पंचायत के सामान्य कार्यों का संचालन कर सकेंगे और कोई नया नीतिगत निर्णय नहीं ले पाएंगे।
यदि किसी विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय की आवश्यकता होगी तो प्रस्ताव जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही उस पर अमल होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कड़ा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और नेवादा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष तत्सत ओझा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों ग्राम प्रधानों ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें