सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
काजीपुर के वंश गोपाल का दो वर्षीय पुत्र शिवा चारपाई पर सो रहा था। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। इस दौरान पंखा छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगते ही शिवा बेहोश हो गया। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन शिवा को पास के चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।