फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला दो महिलाओं का शव

Sat, 13 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
hang
विज्ञापन
चायल/नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने गला घोटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं दूसरी तरफ कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सरायअकिल इलाके के चित्तापुर निवासी मणिशंकर द्विवेदी ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह वर्ष 2014 में तिल्हापुर के विजय कुमार से किया था। विजय इन दिनों सूरत में अपने पिता चंद्रशेखर के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि प्रियंका घर पर ससुराल वालों के साथ रहती थी। प्रियंका के भाई सुशील कुमार ने बताया कि सास-देवर व देवरानी आदि प्रियंका को आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार सुबह इन लोगों ने प्रियंका को गला घोटकर मार डाला। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते हुए तिल्हापुर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।  वहीं चित्रकूट जिले के मऊ थाना स्थित टिकरा गांव की गुड़िया देवी पुत्री रमेश कुमार का विवाह इसी आठ मार्च को छोटा गढ़वा निवासी मणिशंकर से हुआ था। बताया जाता है कि शुक्रवार को मणिशंकर अपनी बुआ की बेटी की सगाई में जा रहा था। गुड़िया ने वहां जाने से उसे रोका। पर, मणिशंकर नहीं माना और चला गया। इसी से नाराज गुड़िया ने कमरे में चुल्ले से लटककर फांसी लगा ली। गुड़िया को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें