फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एंगल लदे दो ट्रकों की टक्कर, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। दोनों ट्रक झारखंड से लोहे के एंगल लादकर राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही कोखराज टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रक टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा दूसरा एंगल लदा ट्रक उससे भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में सवार क्लीनर यशपाल (21) पुत्र बालूराम, निवासी गांव नेवरिया, थाना टोनी, जिला टोंक राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन रास्ते में हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। उनके पहुंचने के बाद शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें