फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग शुरू होते ही साड़ियों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सुमित केसरवानी
विज्ञापन
सहालग का सीजन करीब आते ही बाजार में रौनक लौट आई है। खासकर साड़ियों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में लाल, सुनहरे और मेहंदी रंग की साड़ियों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। फैशन के नए ट्रेंड को देखते हुए दुकानदारों ने भी डिजाइनर कपड़ों के विकल्प पेश किए हैं।
विज्ञापन

बोले कारोबारी
सिल्क और फैंसी साड़ियों की मांग ज्यादा है। वर्क वाली साड़ियां 500 से 3000 रुपये, सिल्क की साड़ियां 400 से 4000 रुपये और सिंथेटिक साड़ियां 500 रुपये में उपलब्ध हैं। बाजार में पिछले दो दिनों से खासा उत्साह दिख रहा है और आने वाले दो महीनों में व्यापार और बेहतर होने की संभावना है। -प्रवीण केशरवानी, कपड़ा कारोबारी

इन दिनों बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। उम्मीद है कि पूरे सहालग सीजन तक बाजार की यह रौनक बरकरार रहेगी। इस बार नए रंगों और डिजाइनों की मांग के साथ कपड़ों की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है। - सुमित केशरवानी, कपड़ा कारोबारी
विज्ञापन



घर में एक हफ्ते बाद शादी है। ऐसे में नए परिधानों की खरीदारी जरूरी है। शादी में खुद के अलावा महिलाओं को गिफ्ट में साड़ी दी जाती है। हमने पूरे परिवार के लिए एक साथ कपड़ों की खरीदारी कर ली है ताकि बार-बार बाजार न आना पड़े। - नीलम मिश्रा

सुमित केसरवानी

सुमित केसरवानी

सुमित केसरवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें