फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब मिले दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Fri, 27 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए दो अफसरों को भारी पड़ सकती है। बृहस्पतिवार को डीएम और संयुक्त सचिव की जांच में ये अफसर ड्यूटी से नदारत थे। डीएम ने दोनों अफसरों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा के दौरान छह छात्र-छात्राएं नकल करते हुए पकड़े गए। इन सभी को रस्टीकेट कर दिया गया है। डीआईओएस के मुताबिक अब तक कुल 56 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित और गृहविज्ञान की परीक्षा थी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र का इम्तहान था। पहली पाली की परीक्षा की जांच को सुबह आठ बजे डीएम राजमणि यादव जगत नारायण विद्या निकेतन राम दयालपुर काजू पहुंचे थे। वहां बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व्यापार कर अधिकारी की ड्यूटी थी। डीएम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी से गायब मिले। इसी तरह सुबह 8.10 बजे शासन के संयुक्त सचिव सीपी सिंह ने धनपति देवी राम नारायण उच्चतर माध्यमिक स्कूल थुलगुला की जांच की थी।

वहां भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट मूरतगंज के एडीओ पंचायत विनय उपाध्याय ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने ड्यूटी से लापता रहे दोनों अफसरों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पहली पाली ने बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव ने सरदार बल्लभभाई पटेल इंका सरायअकिल में नकल करते हुए चार छात्रों को पकड़कर रस्टीकेट किया। इसी तरह से संपति देवी इंटर कालेज सोनौली और देशबंधु इंटर कालेज बैसकांटी में नकल करते मिले एक-एक छात्र का रिस्टीकेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें