फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 63 भैंसों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
डीसीएम में लदे भैंसों के बच्चे: मीडिया सेल
विज्ञापन
महेवाघाट पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए 63 भैंसों की बरामदगी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर डीसीएम वाहन से अमानवीय ढंग से पशुओं को लादकर ले जा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुम्हियावां से बाकरगंज, फतेहपुर पशु बाजार पशुओं को बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हियावां बाजार के पास एक डीसीएम वाहन को रोका।

जांच के दौरान पाया गया कि डीसीएम में क्षमता से अधिक संख्या में भैंसों के बच्चों को लादा गया था। वाहन में कुल 63 भैंसों के बच्चे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में रेहान पुत्र वस्सन निवासी वार्ड नंबर 6, नगर पंचायत हथिगवां तथा इसरार पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी हथिगवां, थाना हथिगवां, जनपद फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें