सर्दी में कस्बे से लेकर गांवों की बाजारों तक इन दिनों शकरकंद की बिक्री बढ़ गई है। यह स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखती है। चिकित्सकों की माने तो शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
सर्दी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में शकरकंद की खपत बढ़ गई है। पिछले साल सर्दी की तुलना में इस बार पांच से 10 रुपये प्रति किलो दाम भी बढ़ गए हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि इस बार मांग ज्यादा होने की चलते ही दाम बढ़ें है। फुटकर व्यापारी कल्लू मौर्य ने बताया कि मौजूदा समय में बाजारों में 30 से 35 रुपये प्रति किलो शकरकंद की बिक्री हो रही है।
गृहिणी संध्या जायसवाल कहती हैं कि सर्दी के मौसम में शकरकंद का सेवन करना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। भुनी शकरकंद का स्वाद तो लाजवाब होता है।
शकरकंद खाने से पाचन सुधरता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। यह फाइबर, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कब्ज दूर करने, सूजन कम करने, रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। -डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करारी