फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औंधन गांव की घटना
चायल (संवाद)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औंधन गांव में सोमवार दोपहर तालाब में कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर पथराव भी किया किया। इससे पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

औधन निवासी वाहिद पुत्र खालिक ने बताया कि उसके घर के पीछे तालाब है। पड़ोसी रामनरेश तालाब में कचरा फेंकता है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण जीना मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला करने के साथ एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इससे एक पक्ष से रामनरेश उसकी पत्नी सुनीता व भाभी सुषमा आदि घायल हो गईं। जबकि दूसरी तरफ से मो. वाहिद और उसके भाई मो. हाशिम आदि घायल हो गए। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें