फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
Eight people, including father and son injured in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा मोड़ के समीप सोमवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा मोड़ के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के लुकिया गांव का तोता पुत्र रग्घू सोमवार सुबह अपने बेटे अनूप के साथ भैंस बेचने अजुहा जा रहा था। वहीं प्रयागराज के नैनी निवासी राजेंद्र, गेंदावती, रंजना, श्रीनाथ, जड़ौकी व वंदना आदि लोग मारुति वैन से दर्शन करने कड़ा धाम जा रहे थे। वैन सवार रास्ता भटककर लोंहदा मोड़ के समीप पहुंच गए। वहां अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और उससे तोता तथा उसके बेटे अनूप को टक्कर लग गई। इससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वैन भी बेकाबू होकर सड़क किराने पानी भरे गड्ढ़े में चली गई। वैन सवार सभी छह लोग भी घायल हो गए। आसपास के मौके पर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अनूप की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें