बदमाशों ने गुरुवार रात कोखराज कोतवाली से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के दो सेल्समैनों की हत्या कर दी। एक को सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर मौत के घाट उतारा तो दूसरे की संभवत: तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।