फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंफर टूटने से बच्ची समेत दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्ची समेत घायल भर्ती। संवाद
विज्ञापन
महेवाघाट क्षेत्र के शाहपुर पानी टंकी के पास चलती बाइक का बंफर टूटने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के पूरबशरीरा निवासी घायल संजय मिश्रा के भाई रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि उनके बड़े भाई अपनी आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ कार्यक्रम में मिठाई बनाने के लिए मुहल्ले के हलवाई शशिकांत केशरवानी भी जा रहे थे।
तीनों बाइक में सवार होकर शाहपुर पहुंचे ही थे, तभी बाइक का बंफर टूट गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में लक्ष्मी का पैर टूट गया है। वहीं, चालक शशिकांत का हांथ टूट गया और संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें