फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट के चपेट में आकर मजदूर व ई-रिक्शा चालक समेत दो की गई जान

Thu, 10 Jul 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी इलाके के अलग-अलग गांव में 24 घंटे भीतर मजदूर व ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

चक सैनी गांव निवासी बनवारी लाल का 28 वर्षीय बेटा प्रकाश मौर्य ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। घर वालों ने बताया कि बुधवार सुबह ई-रिक्शा लेकर कड़ा धाम जा रहा था।
घर के समीप अचानक नाली में गाड़ी का पहिया चला गया तो उसने बगल में लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर को हाथ से पकड़ लिया। स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

हादसा देख उसका भाई आकाश उसे छुड़ाने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत से परिवार में रोना-पीटना मचा है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
इसी तरह बुधवार की दोपहर त्रिलोकपुर गांव में परास निवासी मो. शकील एहसान का 25 वर्षीय बेटा मो.अरबाज घर के ऊपर लोहे की चादर डाल रहा था। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें