फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1518 संदिग्धों की हुई कोविड जांच, दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
two new people tested positve in kaushambi on saturday
विज्ञापन
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को पुलिस लाइन, संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी समेत 16 स्थानों पर शिविर लगाकर 1518 संदिग्ध लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें से चायल क्षेत्र के रहने वाले दो लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी के साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2290 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 2242 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मिले संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद प्रमाणपत्र जरूर लें, तभी लगेगी दूसरी डोज
मंझनपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड टीकाकरण के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि एक जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जा रहा है। यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी दिया जा रहा है। अब तक 45 वर्ष से ऊपर के 1598 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। मंत्रालय के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाणपत्र लेना जरूरी है। क्योंकि, इस पर टीकाकरण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित होता है। इसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को टीककरण का नि:शुल्क प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया है। यदि फिर भी कोई प्राइवेट अस्पताल प्रमाण पत्र देने से इनकार करता है तो इसके लिए लाभार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
कोविशील्ड की दो डोज के बीच का अंतराल भी बढ़ा
मंझनपुर। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतराल पहले 4 से 6 हफ्ते था। अब इसे बढ़ाकर 4 से 8 हफ्ते कर दिया गया है । फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए 6 से 8 हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज लगवानी जरूरी होगी। 8 सप्ताह के बाद दूसरी डोज लगवाने के बाद वायरस से सम्पूर्ण बचाव संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें