Two more people, including Munshi of Mahevaghat Kotwali, were infected with Corona
- फोटो : KAUSHAMBI
महेवाघाट कोतवाली के मुंशी समेत दो और लोग कोरोना से संक्रमित
जिले में पीड़ितों की संख्या 191 पहुंची, 86 लोग स्वस्थ होकर जा चुके घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोराना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महेवाघाट कोतवाली में तैनात एक मुंशी समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं 191 मरीज हो गए। इसमें 86 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
स्वास्?थ्य विभाग ने पिछले दिनों 302 लोगों की कोराना जांच कराई थी। इसमें हॉट स्पाट एरिया में रहने वाले 75 लोगों की जांच थी। अन्?य लोगों की जांच घर.घर जाकर की गई। इसमें नौ जुलाई को भेजे गए स्वॉब सैंपल की जांच में महेवाघाट कोतवाली के एक मुंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले कोरोना संक्त्रस्मित मिले लोगों के संपर्क में आया था। भरवारी के एक व्यक्ति की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं सीएमओ ने बताया प्रयागराज लैब में रोजाना एक हजार सैंपल की जांच करने की क्षमता है। प्रयागराज में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वजह से यहां भेजी जाने वाली जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का वक्त लग जाता है। लोगों को चाहिए की जिनका सैंपल भेजा गया है वह खुद क्वारंटीन हो जाएं। रिपोर्ट आने के बाद ही वह परिवार के संपर्क में आए। इसमें संदिग्ध व उसके परिवार की भलाई है। अक्सर देखा गया है कि लोग जांच कराने के बाद खुद क्वारंटीन नहीं होते। इसकी वजह से वह अपने परिवार को भी संक्त्रस्मण की जद में धकेल रहे हैं।