फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए दो लाख रुपये
विज्ञापन

कड़ा इलाके के ताजमल्लाहन गांव का युवक हुआ शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। इलाके के ताज मल्लाहन गांव में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर करीब दो लाख रुपये उड़ा दिए। शुक्रवार को पीड़ित को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ताजमल्लाहन (तिवारी का पूरा) निवासी दिनेश कुमार पुत्र गया प्रसाद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने वहीं बीओबी की शाखा में खाता खुलवा रखा है। इन दिनों दिनेश छुट्टी लेकर गांव आया हुआ है। हफ्ते भर पहले रुपयों की जरुरत पड़ने पर वह सौरई बुजुर्ग में लगे एटीएम बूथ पर गया था। उसने बताया कि वहां झांसा देकर एक बदमाश ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद कई किस्तों में उसने खाते से दो लाख 12 हजार रुपये पार कर दिए। शुक्रवार को दोबारा एटीएम बूथ पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। मामले में कड़ा कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि साइबर बदमाश की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें