महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावा गांव के समीप रविवार रात देर रात एक अनियंत्रित बाइक खाई में पलट गई। इससे बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा। हासे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी राकेश सोनकर (45) पुत्र जगन्नाथ सोनकर बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। रविवार को फतेहपुर जिले के परसिदपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम था। राकेश इसी भोज में शामिल होने के लिए पड़ोसी राकेश (32) पुत्र अंगनू के साथ बाइक से परसिदपुर गया था। देर रात करीब दस बजे ये लोग वापस घर लौट रहे थे। महेवाघाट कोतवाली के अंधावा के समीप सामने से किसी भारी वाहन के आने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसे में बिजली विभाग के संविदाकर्मी राकेश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी राकेश को इलाज को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में राकेश की भी मौत हो गई। एक मोहल्ले में दो अर्थी पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।