फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रतिबंधित हरियल पक्षी के दो शिकारी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में ​शिकारी व प्रतिबं​धित पक्षी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
अलवारा झील में प्रतिबंधित हरियल पक्षी (एलोपेटेड ग्रीन पिजन) का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 14 हरियल पक्षी व एक प्लाॅस्टिक का जाल भी मिला।
विज्ञापन

महेवाघाट पुलिस को किसी मुखबिर ने अलवारा झील पर शिकार की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को प्रतिबंधित पक्षियों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान लखन लाल पुत्र सुखलाल व सुरेश पुत्र दुखीलाल निवासीगण पश्चिमशरीरा के रूप में हुई।
पक्षियों के मिलने के बाद पुलिस ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज कुमार को मौके पर बुलाकर पक्षियों की पुष्टि कराई। बताया कि केंद्र सरकार ने हरियल पक्षी के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने वन विभाग को सभी पक्षी सौंपकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अलवारा झील में किसी भी प्रकार के पक्षियों के शिकार को प्रतिबंधित किया गया है। महेवाघाट पुलिस लगातार यहां सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें