फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या से जूझ रहे दो सौ परिवार

Wed, 24 Jun 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज (ब्यूरो)। लोहिया गांव पल्हना में बनी पानी की टंकी से मूरतगंज में ही जलापूर्ति नहीं है। इससे करीब 200 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र का पल्हना गांव लोहिया समग्र ग्रामसभा चयनित है। इसी ग्रामसभा क्षेत्र में मूरतगंज बाजार भी है। लोहिया गांव में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि टंकी से पूरे ग्रामसभा में सप्लाई की जानी है, लेकिन ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने में मनमानी की है। इससे पल्हना गांव के ही वार्ड संख्या सात, आठ, नौ और 10 में रहने वाले करीब 200 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन चारों वार्डों में अब तक पाइप लाइन ही नहीं बिछाई जा सकी है। ग्राम पंचायत सदस्य मुजीब अहमद ने बताया कि मूरतगंज-भरवारी मार्ग पर अजमेरी के घर के सामने से बृज किशोर रस्तोगी के मकान तक करीब 100 मीटर पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इसी प्रकार जीटी रोड पर नईम अहमद के मकान के पास से पुलिस बूथ तक पाइन लाइन नहीं बिछाने से कस्बे के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 कस्बे के रहने वाले निसार उल्ला, रईस अहमद, रहमत उल्ला, किशुनदास, संदीप कुमार सोनी, विकास कुमार, नीरज कुमार, फिरोज अहमद, विजय कुमार साहू, मुन्ना, यासीन, प्रमोद कुमार, बबलू, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतलाल आदि ने मंगलवार को शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी से की। ग्रामीणों ने दिए गए प्रार्थनापत्र में जीटी रोड से पुलिस बूथ और भरवारी मार्ग पर पाइप लाइन बिछवाकर पूरे कस्बे में जलापूर्ति कराने की मांग की है। प्रभारी डीएम ने एक्सईएन जलनिगम को जांच करके पूरी ग्रामसभा में पानी की टंकी से जलापूर्ति करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें