फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो किसानों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से दो किसानों की गई जान
विज्ञापन

सदर और चायल तहसील इलाके का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को भी ठंड की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

चायल तहसील के रेही गांव निवासी ओम प्रकाश साहू (50) पुत्र बद्री प्रसाद बुधवार सुबह खेत की सिंचाई के लिए गया था। बताया जाता है कि ओम प्रकाश खेत से वापस लौटा तो उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। घरवाले उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि इसी बीच ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसी तरह सदर तहसील के मानपुर गौरा निवासी लाल सिंह विश्वकर्मा (45) पुत्र जवाहर लाल की हालत बुधवार सुबह बिगड़ गई। सीना व पेट में दर्द होने की शिकायत थी। परिवार के लोग ने अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दरम्यान लालसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें