फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को गर्म चिमटे और सिगरेट से दागा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को गर्म चिमटे और सिगरेट से दागा
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के महावां गांव का मामला, एसपी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के महावां गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नशेड़ी पति ने गर्म चिमटे और सिगरेट से दागा। इससे पहले उसकी पिटाई की। पीड़िता ने बुधवार को एसपी से उत्पीड़न की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कस्बे की रेनू देवी पुत्री रामधनी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले महावां में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। करीब चार माह पूर्व ससुरालीजनों ने महिला को परिवार से अलग कर दिया। आरोप है कि इसके बाद शराबी पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित महिला के अनुसार नशे में धुत होने के बाद आए दिन गाली-गलौज करते हुए पति उसकी पिटाई करता था। गर्म चिमटे के साथ सिगरेट से भी दागता था। चार रोज पहले उसने सिगरेट से चेहरे पर कई जगह दाग दिया। इससे परेशान होकर मायके चली गई। बुधवार को उसने एसपी को तहरीर दी। एसपी अभिनंदन ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें