फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यमुना में दो डूबे, किशोर की मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर कटरी गांव के समीप से गुजर रही यमुना में नहाने गए आदित्य (15) की डूबने से मौत हो गई। वहीं, डेढ़ावल घाट से दोस्तों संग तैरकर नदी पार करने के दौरान ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर पप्पू (40) पानी में समा गया, जिसका पता नहीं चल सका। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के निजामपुर हंडिया गांव का पप्पू टेवां स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार को गांव के गणेशी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ यमुना नदी के पार चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली इलाके के कटैया स्थित समया माता देव स्थान में निशान चढ़ाने गए थे। इनके साथ पप्पू भी गया था।
डेढ़ावल घाट से गणेशी व परिवार के 11 सदस्य नाव से चित्रकूट की तरफ चले गए। पप्पू ने अपने साथी गंगा व अवधेश के साथ तैर कर नदी पार करने की योजना बनाई। तीनों एक साथ नदी में कूदे। गंगा व अवधेश नदी पार कर गए। पप्पू फंस गया।
विज्ञापन

साथियों ने घर पर घटना की जानकारी दी। पप्पू की पत्नी पुनिया बेटे विकास, मुकेश व बेटी अंजला और अंजलि के साथ रोते-बिलखते घाट पर पहुंची।
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी का कहना है कि पुलिस के गोताखोर लगे हुए हैं। देर शाम तक पप्पू का कुछ पता नहीं चल सका था। तलाश जारी है।
नाविकों ने बाहर निकाला, पर बच न सका
आदित्य पुत्र अवधेश विश्वकर्मा बुधवार सुबह अपने फुफेरे भाई पप्पी के साथ गांव के बाहर स्थित यमुना नहाने गया था। इस दौरान आदित्य पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। परिवार के लोग आदित्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें