मंझनपुर। माध्यमिक के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, एलटी ग्रेड प्रवक्ता आदि के अवकाश मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग यह व्यवस्था 16 जुलाई से लागू करेगा। डीआईओएस सिच्च्दानंद यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 जुलाई के बाद कोई भी छुट्टी, चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति ऑफलाइन स्वीकृति के लिए न भेजी जाए। संवाद