पुलिस परामर्श केंद्र में समझौते के बाद एक हुए दंपत्ती
- फोटो : गुरुगुज पुरवा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को काउंसलिंग के दौरान दो टूटते परिवारों को नई राह मिल गई। लंबे समय से मनमुटाव की वजह सेअलग रह रहे दो दंपतियों ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का फैसला किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में आयोजित काउंसलिंग में कुल 13 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इस दौरान परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी और उनके परिजनों को रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। समझाने-बुझाने के बाद दोनों दंपतियों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई। उन्होंने एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक जीवन बिताने और बड़ों का सम्मान करते हुए नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से टूटते रिश्तों को सहारा मिला और दो परिवारों के आंगन में एक बार फिर खुशियां लौट आईं।