फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

Wed, 18 Nov 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के 12 साल पुराने मामले में न्यायालय ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 18-18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस की ओर से ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया है।
विज्ञापन


मंझनपुर थाना क्षेत्र में 12 मई 2012 को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की। जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। मामले में मंझनपुर थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर भअनपुर निवासी मेंहदी हसन पुत्र बरकत अली और कटरा भअनपुर निवासी शादाब पुत्र इमामी को अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल ने मामले की प्रभावी पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 17 नवंबर को न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कारावास और 18-18 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस अधिकारियों ने इसे न्यायिक प्रक्रिया में प्रभावी पैरवी का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें