फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीपीआरओ समेत 11 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 18 Nov 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करते डीएम डॉ. अमित पाल। स्
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इसमें क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदेय स्थलों के चिह्नांकन और बूथों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के सत्यापन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने आवंटित क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक जांच करने और आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में अनुपस्थित होने पर डीपीआरओ समेत 11 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदेय स्थलों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदेय स्थलों का सही ढंग से चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में अनुपस्थित मिले 11 अधिकारी

बैठक में अनुपस्थित मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इनमें अवर अभियंता जय प्रकाश, सीडीपीओ नेवादा मनोज कुमार वर्मा, सीडीपीओ चायल सुशील कुमार, सहायक अभियंता नलकूप खंड आशीष यादव, सीडीपीओ कौशाम्बी सतीश चंद्र, अवर अभियंता लघु सिंचाई अनीता चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे, सहायक अभियंता लोक निर्माण राकेश कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई रवींद्र कुमार और अवर अभियंता लोक निर्माण उमेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें