फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका भरवारी में डायरिया से दो मासूमों की मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी में डायरिया से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

बस्ती के कई लोग भी बीमारी की चपेट में
कुएं का दूषित पानी पीने से बीमार पड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी (कौशाम्बी)। नगर पालिका परिषद भरवारी के दरियापुर मझियावां में डायरिया की चपेट में आने से रविवार को दो मासूमों की मौत हो गई। बस्ती में कई अन्य लोग भी बीमारी की चपेट में हैं। घटना की जानकारी पर सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेज कर बीमार लोगों का इलाज कराया। बीमारी का कारण कुएं का दूषित पानी बताया गया है।
विज्ञापन

दरियापुर मझियावां (सुभाषचंद्र बोस नगर) में रहने वाले मिठाई लाल और रामचंद्र ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। दोनों के घर आस-पास बने हैं। दो दिन पहले मिठाई लाल की बेटी कल्पना (9) और रामचंद्र के बेटे पिंटू (5) को उल्टी-दस्त होने लगे। पेट में मरोड़ की भी शिकायत थी। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से दवा ली, लेकिन बच्चों की हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को इलाज के लिए दोनों बच्चों को भरवारी के निजी अस्पताल लाया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने सिराथू सीएचसी में तैनात चिकित्सक प्रेम नरायण गुप्ता को टीम के साथ गांव जाकर बीमार लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया। चिकित्सकों ने गांव जाकर मिठाई लाल के पड़ोसी बृजलाल की बेटी कुसुम (15), पूनम (10), पुष्पा (8), बेटे अंतिम (7) और सत्यम (5) समेत अन्य लोगों का इलाज किया। सभी को भी उल्टी-दस्त की शिकायत थी। बस्ती में गंदगी का ढेर लगा था। चिकित्सक दल ने जांच के दौरान पाया कि जिस कुएं का पानी बस्ती के लोग पीते हैं, वह प्रदूषित है। डॉ. प्रेम नारायण गुप्ता ने बताया कि गांव में गर्मी व दूषित पानी से बच्चे बीमार हो रहे हैं, जिसके लिए हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें