फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 17 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पते दोनों भाई= वायरल वीडियो
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में जमीन विवाद ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया। पट्टीदारों से चले आ रहे विवाद के दौरान दो सगे भाइयों को तमंचे से गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड 12 कृष्णा नगर अंतर्गत चकमाहपुर पांडेयमऊ में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों आशीष कुमार (18) पुत्र स्वर्गीय धारा सिंह और उनके बड़े भाई शिव कुमार (24) पर पड़ोसी ने फायरिंग कर दी। आशीष महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और हाल ही में घर आए थे।
परिजनों के अनुसार, परिवार का पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम आशीष किसी काम से भरवारी गए थे। लौटते समय रास्ते में विपक्षी पट्टीदारों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके बड़े भाई शिव कुमार बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तमंचा निकालकर दोनों भाइयों पर गोली चला दी।
विज्ञापन

फायरिंग में आशीष के दोनों पैरों में जबकि शिव कुमार के बाएं पैर में गोली लगी। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पीड़ितों की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पते दोनों भाई= वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें