फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनौ गांव में दो भाइयों का घर जला

Thu, 18 Dec 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। क्षेत्र के ऊनौ गांव में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से दो भाइयों का मकान जल गया। लपटों की चपेट में आने से बर्तन, बिस्तर, कपड़े, अनाज समेत हजारों रुपये की गृहस्थी स्वाहा हो गई। वहीं एक भैंस भी जलकर मर गई। चीख-पुकार और मकान से उठती लपटें देख जुटे ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि चूल्हे की आग ठीक तरह से नहीं बुझाने के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊनौ गांव निवासी दिलीप गौतम किसान हैं। बुधवार की दोपहर दिलीप के घर में अचानक आग लग गई। चीखते-चिल्लाते घरवाले जान बचाकर बाहर को भागे। गांववाले जब तक आग बुझाते तब तक लपटें दिलीप के भाई रामनारायण के मकान को भी अपनी चपेट में ले चुकी थीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक गांववाले जब तक आग बुझा पाते।

 दोनों भाइयों के घर के साथ ही बिस्तर, कपड़े, राशन, बर्तन समेत सभी घरेलू सामान स्वाहा हो चुके थे। आग कैसे लगी, इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि गांववालों का मानना है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक तरीके से बुझाई नहीं गई थी। घर की महिलाओं की इसी लापरवाही के कारण आग लगने की यह घटना हुई है। फिलहाल आग से मकान, गृहस्थी जल जाने से दोनों भाइयों का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें