फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मनौरी स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में मिली ढाई साल की मासूम

विज्ञापन
मालगाड़ी में मिली बच्ची और उसके साथ मौजूद पुलिस व चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर। स्रोत: विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
मनौरी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक मालगाड़ी के डिब्बे में करीब ढाई साल की मासूम अकेली खेलती हुई मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया और बाद में उसे प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ी स्टेशन पर आकर रुकी थी। इंजन के पास लगे दो डिब्बों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसमें एक छोटी बच्ची दिखाई दी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर पवन दुबे बच्ची को लेकर पूरामुफ्ती कोतवाली पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बच्ची के शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी और वह अपना नाम, पता तथा परिजनों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने चाइल्डलाइन से संपर्क किया। इसके बाद सुपरवाइजर सीमा पाल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचीं और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें