फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाबालिग से दुष्कर्म व महिला से रेप के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के मामलों में वांछित दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पहला मामला कौशाम्बी थाना क्षेत्र का है। बीते 13 फरवरी को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को रवि कुमार बहलाकर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़िता को बरामद कर उसके बयान व साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी रवि कुमार निवासी नैनुआ सुलेमपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला थाना सैनी क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते दो जनवरी को प्रमोद कुमार ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को सैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रमोद कुमार निवासी तांडा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें