फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डोंगल डीएक्टिवेट करने पर भड़के प्रधान, किया हंगामा

Thu, 12 Mar 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा ग्राम पंचायतों के डोंगल डीएक्टिवेट किए जाने से प्रधानों में नाराजगी फैल गई। बुधवार को नाराज प्रधानों ने ब्लॉक परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सहायक विकास अधिकारी ने कई डोंगल दोबारा एक्टिवेट कर दिए।
विज्ञापन

चायल विकास खंड में कुल 28 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष मैदान सिंह का आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने बिना किसी स्पष्ट कारण के सभी ग्राम पंचायतों के डोंगल डीएक्टिवेट कर दिए थे। इस वजह से पंचायत सहायकों, गोशाला केयरटेकर, सार्वजनिक शौचालय केयरटेकर समेत सामग्री मद से जुड़े भुगतान अटक गए थे।
अध्यक्ष मैदान सिंह समेत अन्य प्रधानों का आरोप है कि डोंगल एक्टिवेट करने के लिए प्रधानों को अलग-अलग बुलाकर वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। इस मुद्दे पर लामबंद हुए प्रधानों में आक्रोश बढ़ गया। बुधवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में प्रधान ब्लॉक परिसर पहुंचे। नाराज प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानों ने डोंगल डीएक्टिवेट करने का कारण पूछा तो अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख सहायक विकास अधिकारी ने तुरंत कई ग्राम पंचायतों के डोंगल दोबारा एक्टिवेट कर दिए। इसके बाद प्रधान शांत हुए। हालांकि प्रधानों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है।
छोटी- छोटी राशियों के भुगतान को लेकर सचिवों का डोंगल डीएक्टिवेट किया गया। खाते में आई पूरी किस्त का एक साथ बाउचर बनाने पर कई प्रधानों का डोंगल एक्टिवेट कर दिया गया है। वसूली का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

नीरज मिश्रा, एडीओ (पंचायत) चायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें