फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोडवेज की दो एसी बसें बनीं शो पीस, यात्रियों परेशान

Tue, 28 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पवन मिश्रा, यात्री
विज्ञापन
बस डिपो में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीपो में एसी बसें होने के बाद भी चालक न होने के कारण उनका संचालन प्रभावित है, जिससे लोग चिलचिलाती धूप में साधारण बसों से सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित बस डिपो पर इन दिनों गर्मी के साथ-साथ अव्यवस्थाएं भी यात्रियों पर भारी पड़ रही हैं। डिपो से विभिन्न शहरों के लिए कुल 27 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें सिर्फ दो एसी बसें शामिल हैं। ये बसें मुख्य रूप से कानपुर और लखनऊ मार्ग पर चलाई जाती हैं, लेकिन चालक की कमी के कारण इनका संचालन भी नियमित नहीं हो पा रहा है।
गर्मी के मौसम में साधारण बसों से सफर करना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। दोपहर के समय लू और उमस के बीच लंबी दूरी तय करना लोगों के लिए कष्टदायक साबित हो रहा है। वहीं, डिपो में ठंडे पानी और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी भी समस्या को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन



मुझे कानपुर जाना था, लेकिन एसी बस उपलब्ध न होने के कारण साधारण बस से सफर करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में लंबा सफर करना बेहद मुश्किल हो जाता है और एसी बसें चलें तो यात्रियों को राहत मिल सकती है। -पवन मिश्रा, यात्री
बस डिपो में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। वाटर कूलर लगे होने के बावजूद उसमें से ठंडा पानी नहीं मिल रहा, जिससे यात्रियों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। -अभिषेक मौर्या, यात्री
इस डिपो से एसी बसें न के बराबर मिलती हैं। ऐसे में तेज गर्मी में सफर करना बहुत कठिन हो जाता है और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। - विमलेश तिवारी, यात्री

वर्तमान में दो एसी बसें उपलब्ध हैं, लेकिन उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित चालक नहीं मिल पा रहे हैं। मुख्यालय से तीन इलेक्ट्रिक, दो एसी और दस साधारण बसों की मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि जून तक नई बसें मिलने से यात्रियों को राहत मिल सकेगी। -गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज

पवन मिश्रा, यात्री

पवन मिश्रा, यात्री

पवन मिश्रा, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें